Wednesday, May 09, 2012

दस साल से काम कर रही संस्‍थाओं के मुंह पर करारा तमाचा है सत्‍यमेव जयते

महाभारत और रामायण के बाद शायद यह पहला शो होगा जि‍सने रवि‍वार के इंतजार को और बढ़ा दि‍या है। लेकि‍न खास बात यह है कि‍ अभी शो शुरू हुए महज चार दि‍न हुए हैं लेकि‍न बातें कुछ इस तरह की जा रही हैं जैसे कि‍तना पुराना कार्यक्रम हो। बातें करने वालों में आमि‍र के समर्थक ज्‍यादा हैं..कार्यक्रम की ऑफि‍शि‍यल साइट का बैठ जाना इसका स्‍पष्‍ट प्रमाण है..। शो पसंद करने की हजार वजहें हैं.. लेकि‍न आलोचकों के पास शायद केवल एक।
तसलीमा नसरीन से लेकर तमाम समाज सेवी संस्‍थाओं की तथाकथि‍क ब्रांडेड समाज सेवि‍काएं बस एक ही राग अलाप रही हैं..कि‍ आमि‍र कोई नई बात नहीं कह रहे और ना तो कोई नया काम कर रहे हैं..। ये काम हम बरसों से करते आ रहे हैं..लेकि‍न उन्‍हें सेलीब्रेटी होने की वजह से तवज्‍जो दी जा रही है। कुछ ऐसे भी हैं जि‍न्‍हें अपनी पहचान का डर सताने लगा है..अस्‍ति‍त्‍व बचाने की लड़ाई सी छि‍ड़ती दि‍खने लगी है। लेकि‍न असल में आमि‍र के शो में भी तो यही कहा जा रहा है..कि तमाम संस्‍थाएं हैं, हजारों एनजीओ हैं, सरकारी कायदे-कानून हैं फि‍र भी समाज से ये कुरीति‍यां दूर नहीं की जा सकी है..क्‍यों?  दो ही कारण हो सकते हैं या तो इन संस्‍थाओं ने दस सालों में कुछ कि‍या ही नहीं या फि‍र ये कि‍ वो लोगों की नब्‍ज ही पकड़ पाए, जि‍ससे समाज में अलख जगा सकें। आमि‍र ने अपने शो की शुरूआत में ही यह कह दि‍या था कि‍ शो से हम कि‍सी सामाजि‍क कुप्रथा को दूर कर पाएंगे या नहीं ये नहीं कहा जा सकता लेकि‍न हमारा मकसद इस तथाकथि‍त सभ्‍य समाज की परतों में छि‍पी कुप्रथाओं को सामने लाना है.. और वाकई इस कार्यक्रम ने यह काम कि‍या भी है। आमि‍र के शो के लि‍ए क्रि‍केट एक्‍सपर्ट हर्ष भोगले का एक ट्वीट था कि‍ आमि‍र वो काम कर रहे हैं जि‍सके बारे में हम केवल बातें करते हैं..और ये काफी हद तक सही भी है। आज आमि‍र राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री से मुलाकात करेंगे। औरों की तरह अपने कि‍सी एनजीओ या संस्‍था के लि‍ए चंदा मांगने के लि‍ए नहीं और ना ही खुद को सम्‍मानि‍त कि‍ए जाने की सि‍फारि‍श करने के लि‍ए..बल्‍कि राज्‍य में भ्रूण हत्‍या के लि‍ए कारगर कदम उठाने के लि‍ए। इलाहाबाद में स्‍वास्‍थ्‍य वि‍भाग के अधि‍कारि‍यों ने भी अच्‍छा कदम उठाया है और छापेमारी में कुछ डॉक्‍अरों का पर्दाफाश कि‍या है। अगर महज चार दि‍नों में ये शो इतना असर डाल रहा है जो बच्‍चि‍यों के तथाकथि‍त संरक्षक दस सालों में नहीं कर पाए तो क्‍यों न आमि‍र की सराहना की जाए..क्‍यों न बात सुनी जाए और क्‍यों न उन्‍हें इन ठेकेदारों से ज्‍यादा महत्‍व दि‍या जाए..। 

Sunday, May 06, 2012

आमि‍र ने शुरू की नई पारी...

आमि‍र खान का बहुप्रतीक्षि‍त टेलीवि‍जन शो आज से स्‍टार प्‍लस समेत दूरदर्शन पर प्रसारि‍त होने वाला है..। लेकि‍न इस खुशी के साथ ही दुख की बात यह है कि कर्नाटक की जनता अपने मि‍स्‍टर परफेक्‍शनि‍स्‍ट को छोटे पर्दे पर नहीं देख सकेगी। असल में राज्‍यस्‍तरीय नि‍यमों के चलते शो को कर्नाटक में प्रसारि‍त नहीं कि‍या जाएगा। बात यह है कि‍ कर्नाटक में डब्‍ड फि‍ल्‍मों और धारावाहि‍कों के प्रसारण पर रोक है। कन्‍नड़ फि‍ल्‍म इंडस्‍ट्री कन्‍नड़ रीमेक फि‍ल्‍मों और धरावाहि‍कों के प्रसारण को ही मान्‍यता देती है। हालांकि‍ शो के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार कर रही राज्‍य की जनता राज्‍य सरकार के इस फैसले से बि‍ल्‍कुल भी खुश नहीं है लेकि‍न ये आमि‍र के लि‍ए भी नुकसान से ज्‍यादा दुख की बात होगी। क्‍योंकि शो की अनाउंसमेंट से लेकर अभी तक आमि‍र यही कहते आए हैं कि‍ यह हर भारतीय का कार्यक्रम है और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंचना ही शो का मकसद है। आमि‍र ने शो को जमीन से जोड़ने के लि‍ए भारत के लगभग हर गांव-देहात का दौरा कि‍या, वहां रात बि‍ताई....और हर जगह से कुछ खास लेकर इस कार्यक्रम का निर्माण कि‍या है....। कार्यक्रम का शीर्षक गीत भी कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक भारत की एकता और अखंडता को दि‍खाता है।

शो से जुड़ी कुछ मजेदार और खास बातें

-सत्‍यमेव जयते से बॉलीवुड के मि‍स्‍टर परफेक्‍शनि‍स्‍ट पहली बार छोटे पर्दे पर कदम रख रहे हैं।
-आमि‍र को कार्यक्रम के हर एपि‍सोड के लि‍ए तीन करोड़ रुपए दि‍ए गए हैं।
- कार्यक्रम के हर एपि‍सोड में एक गाना रखा गया है जो उसकी थीम को बयां करेगा।
-ऐसा पहली बार हो रहा है कि‍ कि‍सी प्राइवेट चैनल समेत शो को उसी दि‍न उसी समय पर दूरदर्शन पर भी प्रसारि‍त कि‍या जा रहा है।
-शो का प्रसारण ऐसे समय (रवि‍वार सुबह ग्‍यारह बजे)  कि‍या जा रहा है जबकि दर्शक सबसे कम होते हैं फि‍र भी प्रसार भारती को मोटे मुनाफे की आस है।

करोड़पि‍त से है परफेक्‍शनि‍स्‍ट का मुकाबला..

आमि‍र के टेलीवि‍जन डेब्‍यू का जि‍तना इंतजार दर्शकों को है उतना ही शायद इंडस्‍ट्री को भी है। आलम यह है कि‍ अभी शो की शुरूआत भी नहीं हुई है और कयासें लगने लगी हैं कि‍ यह शो करोड़पति‍ का रि‍कॉर्ड तोड़ सकेगा या नहीं...। ये तो सबको पता है कि‍ पांच साल से करोड़पति‍ दर्शकों के लि‍ए नंबर वन रहा है। ऐसे में आमि‍र पर प्रेशर कुछ ज्‍यादा ही है। एक ओर उन्‍हें चाहने वालों की उम्‍मीदें हैं तो दूसरी ओर खुद शहंशाह से बेहतर करने की चुनौती। 

केवल नाम ही काफी है..

आमि‍र खान बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है जि‍स पर दर्शक ही नहीं प्रायोजक भी पूरा भरोसा करते हैं। ये तो पता ही है कि शो की टाइमिंग बहुत गलत है। लेकि‍न आमि‍र के इस शो के शीर्षक को एयरटेल ने करीब 18 करोड़ में प्रायोजि‍त कि‍या है। वहीं एक्‍वागार्ड ने 16 करोड़। इसके अलावा कोका-कोला, जॉन्‍सन एंड जॉन्‍सन और डि‍क्‍सी टेक्‍सटाइल भी शो के लि‍ए करोड़ों में पैसा खर्च कर रही है। 

Popular Posts